{"_id":"66afecef8e782bbbdd0a176a","slug":"application-for-national-income-and-merit-based-scholarship-starts-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-123311-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग व परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना में लाभ के लिए सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत छात्रवृत्ति लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने मनोविज्ञान शाला प्रयागराज की निदेशक उषा चंद्रा द्वारा जारी किए पत्र का हवाला देते हुए बताया कि छात्रवृत्ति योजना में माध्यमिक विद्यालयों व परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। आवेदन पांच सितंबर तक कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण करनी होगी। बताया कि परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा 10 नवंबर को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी।
-- -
ये कर सकते हैं आवेदन
छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने के लिए आवेदक विद्यार्थी कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। उनके अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी शैक्षिक सत्र 2024-25 में किसी भी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा परिषदीय स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
विज्ञापन
-- --
ये नहीं कर सकते आवेदन
निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार छात्रवृत्ति योजना में आवेदन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल व प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन के पात्र नहीं माने गए हैं।