फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another opportunity for admission; seats to be locked by August 27.

Amroha News: दाखिले का एक और मौका, 27 अगस्त तक लॉक होगी सीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Another opportunity for admission; seats to be locked by August 27.
अमरोहा। इस सत्र डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद ने संबद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक करने की समयसीमा बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी है। प्रक्रिया 22 से 27 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि व्यवस्था सभी राजकीय, संघटक, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों पर लागू होगी। स्नातक तृतीय चरण, परास्नातक द्वितीय चरण के प्रथम वर्ष तथा विश्वविद्यालय कैंपस में परास्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय चरण के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सीट लॉक करने से पहले नाम, योग्यता, पाठ्यक्रम समेत पंजीकरण फॉर्म के सभी विवरणों की जांच करना अनिवार्य होगा। गलती मिलने पर पहले महाविद्यालय स्तर पर सुधार किया जाएगा। लॉक होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर से संशोधन नहीं होगा और इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। छात्र की लिखित सहमति के बिना प्रवेश लॉक नहीं किया जाएगा। साथ ही केवल सत्र 2026-27 में स्थायी या अस्थायी संबद्धता वाले पाठ्यक्रमों में ही प्रवेश लॉक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
डिग्री कॉलेजों में 24 अगस्त को ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ और आवागमन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के लिए निर्देश जारी किए हैं।

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को महाविद्यालयों में कार्यालय अवकाश रहेगा और सभी संबद्ध महाविद्यालयों में कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी। छात्र-छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी प्राचार्य और प्राचार्याओं को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed