{"_id":"6ac3fedf79f6006fff0b3210","slug":"another-dengue-patient-found-the-count-has-reached-11-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174801-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या 11 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या 11 पहुंची
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू का एक और मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब डेंगू मरीजों की संख्या 11 हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। सोमवार को अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में 1164 मरीज पहुंचे। अमरोहा और जोया सीएचसी पर भी भीड़ रही।
जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित 12 मरीजों की जांच में पृथ्वीपुर कला निवासी 20 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मलेरिया के 93 और टाइफाइड के 93 मरीजों की जांच में चार में टाइफाइड की पुष्टि हुई। अस्पताल में इन दिनों मलेरिया, टाइफाइड और वायरल फीवर के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।
सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि डेंगू मरीज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। बुखार होने पर तत्काल जांच कराने और अस्पताल से ही दवा लेने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि जिले में डेंगू के सात मरीज मिले हैं।