फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another accused arrested for attacking leopard

तेंदुए पर हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for attacking leopard
मखदूमपुर गांव में तेंदुए को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा करने में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं अज्ञात लोगों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मखदूमपुर में बुधवार की सुबह करीब छह बजे गन्ने के खेत में तेंदुए देखा गया था। इस दौरान तेंदुए ने मखदूमपुर गांव के रहने वाले किसान रोहतास और यहियापुर गांव के रहने वाले किरनपाल को हमला कर घायल कर दिया था। गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने तेंदुए को घेरकर अधमरा कर दिया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया था लेकिन तेंदुआ जाल से बचकर गन्ने के खेत में भाग निकला था। ग्रामीणों द्वारा बुरी तरह पीटे जाने पर तेंदुआ अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गया था। घायल तेंदुए को लेकर वन विभाग के अधिकारी डीएफओ कार्यालय पहुंचे थे। वहां पशु चिकित्सक से उसका उपचार शुरू कराया गया।
विज्ञापन

इस मामले में वन दरोगा केपी सिंह ने ढक्का निवासी प्रदीप कुमार, भोला उर्फ सतवीर, कलुवा, याहियापुर निवासी किरनपाल, कपिल, रोहताश, मखदूमपुर निवासी संजीव, रोहताश यादव, मोनू, करतार सिंह, माडी उर्फ मोनू को नामजद और 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ तेंदुए को लाठी-डंडे से पीटकर चोट पहुंचाना, वन दरोगा के साथ मारपीट व उनकी निजी कार में तोड़फोड़ करना और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि तेंदुए पर हमला करने वाले एक और आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इससे पहले आरोपी प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed