फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Animal sacrifice on the road created panic in the police

सड़क पर पशु की कुर्बानी से पुलिस में मची खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Animal sacrifice on the road created panic in the police
बकरीद पर सड़क पर टेंट लगाकर पशु की कुर्बानी करने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। चौबारा गांव में पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाइक सवार मांस को बोरी में भर कर घर ले गए। पुलिस ने सड़क पर लगे टेंट को उखड़वा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मस्जिद के निकट सड़क पर टेंट लगाया। यहां लाकर पशु की कुर्बानी कर दी। जिसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में बाइक सवार पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक पुलिसकर्मियों के सामने ही कुर्बानी के लिए काटे गए पशु के मांस को बोरी में भर कर घर ले गए। पुलिसकर्मियों ने आला अफसरों को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में थाने से पुलिस बल गांव में पहुंचा। पुलिस ने सड़क पर लगवाए टेंट को उखड़वा दिया। एसएसआई प्रेमपाल सिंह का कहना है कि सड़क पर कुर्बानी नहीं की गई थी, बल्कि पुलिस इसलिए गई थी कि कहीं सार्वजनिक स्थल पर तो कुर्बानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed