{"_id":"618c1d10b90df819f86a63ec","slug":"angry-with-the-working-style-of-the-police-one-maharaj-sat-on-fast-the-other-threatened-self-immolation-hasanpur-news-mbd409026580","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्यशैली से खफा एक महाराज अनशन पर बैठे, दूसरे ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्यशैली से खफा एक महाराज अनशन पर बैठे, दूसरे ने दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन
गांव रहरई के आश्रम पर रहने वाले महाराज
- फोटो : HASANPUR
रहरा(अमरोहा)। रहरा और आदमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज एक महाराज आश्रम में ही अनशन पर बैठ गए, जबकि दूसरे ने आत्मदाह की धमकी दी है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। आदमपुर पुलिस द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
थाना क्षेत्र रहरा के खुशालपुर मोड़ पर बालाजी आश्रम पर रहने वाले महाराज ब्रह्मजीत का कहना है कि सोमवार शाम सात बजे हथियार बंद सात नकाबपोश युवकों द्वारा गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोप युवक फायरिंग करते हुए जंगल की ओर चले गए थे। मौके पर सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट महाराज ने थाने में आत्महत्या करने की धमकी दे दी। धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं आदमपुर थाना क्षेत्र के खरपड़ी गांव के पास आश्रम पर रहने वाले महाराज खुशीनाथ ने गांव के ही तीन युवकों पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी देने के लिए चौकी दढ़ियाल में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से महाराज अनशन पर बैठ गए। अनशन पर बैठे महाराज का वीडियो वायरल होने पर आदमपुर पुलिस हरकत में आ गई। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। आदमपुर थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि महाराज की तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अनशन पर बैठे गांव खरपड़ी के आश्रम पर महाराज- फोटो : HASANPUR
विज्ञापन