फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry lawyers protested and shouted slogans

Amroha News: आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Angry lawyers protested and shouted slogans
अमरोहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद प्रकरण पर वकीलों का आंदोलन शनिवार की भी जारी रहा। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के आह्वान पर अमरोहा कचहरी समेत सभी तहसीलों के वकील 13वें दिन भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर वकीलों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय एडवोकेट ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश महासचिव मनु शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में वकील अमरोहा कचहरी परिसर में इकट्ठा हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राजीव कुमार गोले एडवोकेट ने कहा कि पिछले दिनों गाजियाबाद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की घटना बेहद दुखद है। प्रदर्शन करने वालों में सतीश जोशी, अजीम अहमद, अरविंद सिद्धू, धर्मेंद्र पंवार, अनिल पाल, ब्रह्मपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं, तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। महफूज अली सिद्दीकी, मंसूर अहमद, गौरव, अली वाइज, अनिल धारवान मौजूद रहे। उधर, हसनपुर, मंडी धनौरा और नौगांवा सादात तहसील में भी वकील हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

गाजियाबाद महासम्मेलन में पहुंचे जिले के 100 से अधिक वकील
अमरोहा। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के आह्वान पर 50 से अधिक जिलों के अधिवक्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा सादात, मंडी धनौरा के बार एसोसिएशन के करीब 100 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बार एसोसिएशन अमरोहा के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र पोषवाल, तहसील बार एसोसिएशन से अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर, महासचिव शकील अहमद, हसनपुर बार से अध्यक्ष गंगासरन, महासचिव सुरमित गुप्त, पूर्व अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, फतेह सिंह, केशव, विनोद त्यागी, नईम अहमद मौजूद रहे। उन्होंने फोन पर वार्ता करते हुए बताया कि सम्मेलन में अमरोहा समेत प्रदेश के 50 से अधिक जिलों के वकील शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed