फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anger was expressed over the non-arrest of those who attacked the teacher

Amroha News: शिक्षक पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया

Thu, 23 Jan 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Anger was expressed over the non-arrest of those who attacked the teacher
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

वित्त विहीन स्कूल प्रबंधक संघ की बैठक में मुन्नीदेवी सैनी आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अगले महीने होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
करीब एक माह पहले शिक्षक पर कॉलेज के बाहर घूमने वाले एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। इस संबंध में शिक्षक ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों में रोष है। बुधवार को प्रबंधक संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य महाराज सिंह ने कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बैठक में बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक से मिलने की बात तय की गई। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंचल सिंह, देवव्रत यादव, सतवीर सिंह, संतवीर सिंह, अमित गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed