{"_id":"67a109a0a29ce1916e0f9d9b","slug":"anger-due-to-waterlogging-in-the-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133640-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गांव में जलभराव से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गांव में जलभराव से आक्रोश
Mon, 03 Feb 2025 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
आदमपुर।
गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव माटीपुरा में पिछले छह माह से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। तालाब पर अतिक्रमण होने के चलते गंदा पानी रास्ते पर भी भरा है। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से करीब छह हजार की आबाद परेशान है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
ग्राम पंचायत मटीपुरा निवासी अरुण कपासिया, मनवीर सिंह, रविकुमार, शीशपाल सिंह, सुरेश चंद्र, संजीव कुमार, विजयपाल सिंह, अमित कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तालाब पर अतिक्रमण हो रहा है, जिससे तालाब का क्षेत्रफल कम हो गया है।
इस वजह से गांव की जल निकासी का पानी तालाब में नहीं पहुंच पा रहा। गांव के मुख्य मार्ग से चामुंडा मंदिर तिराहे तक पानी भरा हुआ है। पिछले छह माह से समस्या जस की तस बनी हुई है, हालांकि ग्राम प्रधान द्वारा कई बार पानी को टैंकरों की सहायता से निकलवाया है, लेकिन चार से छह घंटे में ही सड़क फिर से तालाब का रूप ले लेती है।
विज्ञापन
इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और चामुंडा मंदिर में रोजाना पूजा पाठ करने जाने वाले श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है। करीब दो से तीन फिट तक सड़क पर पानी होने की वजह से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे जलभराव में फिसलकर गिर जाते हैं। कई बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं, जलभराव के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए।
- गांव में जलभराव की समस्या से बीडीओ, एसडीएम से लेकर डीएम तक अवगत कराया जा चुका है, हल्का लेखपाल द्वारा भी मौके पर जाकर समस्या को देखा जा चुका है, तालाब की भी सफाई कराई जा चुकी है। कुछ लोगों पर तालाब पर कब्जा करने के संबंध में धारा 67 की कार्रवाई भी की जा चुकी है। - अरुण कुमार, ग्राम प्रधान
गांव में जलभराव की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि तालाब पर अतिक्रमण है तो उसके हटवाया जाएगा। - अश्वनी कुमार, खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी