{"_id":"6175b667a1361226d03490ad","slug":"anger-among-villagers-for-breaking-ambedkar-s-board-hasanpur-news-mbd4072962172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर का बोर्ड तोड़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर का बोर्ड तोड़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष, हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते भीमा ठीकरी के ग्रामीण।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमाठीकरी में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का बोर्ड तोड़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। रविवार सुबह को ग्रामीणों को टूटा बोर्ड देखा तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बोर्ड को दोबारा से मरम्मत करवाकर लगवाया। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर नाराज लोगों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
गांव भीमा ठीकरी में करीब तीन बीघा जमीन डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क के नाम से दर्ज है। सर्वसम्मति से 15 अक्टूबर 2021 को आंबेडकर का बोर्ड स्थापित किया गया था। शनिवार सुबह शरारती तत्वों ने बोर्ड तोड़ दिया। जिसको लेकर गांव में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। आंबेडकर के बोर्ड को फिर से स्थापित करवाया गया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद समाजवादी पार्टी एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश जाटव एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीण ने सीओ कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव नवल कुमार जाटव, विजय कुमार गौतम, मोनू जाटव, रिंकू सागर, अमित चौधरी, समरपाल सिंह, रामचरण सिंह, गजराज सिंह, छत्रपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, चंद्रभान सिंह, देवाराम सिंह, विजय कुमार गौतम, मुनिराज, आसाराम सिंह, डॉक्टर बबलू गौतम आदि मौजूद रहे।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बोर्ड को किसी शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। गांव में तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और बोर्ड को पुन: स्थापित कराया। मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
- सतीश चंद्र पांडे, सीओ हसनपुर