{"_id":"66fc985761e0135ce90b3084","slug":"an-outsider-youth-was-caught-clicking-pictures-of-girl-students-in-hindu-college-jpnagar-news-c-15-1-mbd1005-492069-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हिंदू काॅलेज में छात्राओं का फोटो खींचते पकड़ा गया बाहरी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हिंदू काॅलेज में छात्राओं का फोटो खींचते पकड़ा गया बाहरी युवक
विज्ञापन
मुरादाबाद।
हिंदू कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं का फोटो खींचते हुए एक बाहरी युवक को नियंता मंडल ने पकड़ लिया। युवक कॉलेज के ज्यादातर व्हॉट्सएप ग्रुपों में जुड़ा था और छात्राओं को मैसेज भेजता था। कॉलेज पहुंची बुध बाजार पुलिस चौकी की एंटी रोमियो टीम को युवक को सौंप दिया गया।
मंगलवार दोपहर दो बजे मुख्य नियंता मंडल के सदस्य और गणित विभाग शिक्षक प्रो. यशवीर सिंह ने गणित विभाग के सामने एक युवक को छात्राओं के फोटो खींचते हुए देखा। युवक ने कॉलेज की यूनिफॉर्म नहीं पहनी थी और न ही उसके पास कॉलेज का परिचय पत्र था। उन्होंने युवक को टोका तो वह शिक्षक के साथ अभद्रता करने लगा। इस पर नियंता मंडल के सभी सदस्य आ गए। इसी बीच मौका पाकर युवक ने फोटो डिलीट कर दिए। नियंता मंडल ने युवक से पूछताछ की तो वह कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं था। इस पर नियंता मंडल के सदस्य युवक को पकड़कर प्राचार्य कक्ष में ले गए। कड़ाई से की गई पूछताछ में युवक ने अपना पता पीतलनगरी बताया। शिक्षकों ने युवक से मोबाइल छीनकर फोन की जांच की तो पता चला कि युवक कॉलेज के विद्यार्थियों (बीए, बीएससी, बीकॉम) के लिए बनाए गए ज्यादातर व्हॉट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था। इन ग्रुपों से नंबर लेकर युवक ने बड़ी संख्या में छात्राओं को मैसेज भी भेजे थे। इसमें ज्यादातर मैसेज तुम कॉलेज कब आओगी। कॉलेज में परीक्षा कब से हैं। कल कॉलेज खुलेगा आदि थे। कुछ छात्राओं ने अनजाने में युवक को मैसेज पर रिप्लाई भी दिया था। युवक के फोन से जब छात्राओं के नंबर लेकर शिक्षकों ने संबंधित छात्राओं को फोन किया तो उन्होंने युवक को पहचानने से स्पष्ट इन्कार कर दिया।
एमएससी के ग्रुप में जुड़ने का किया था प्रयास
- मंगलवार को ही आरोपी युवक ने क्यूआर कोड के माध्यम से एमएससी के ग्रुप में जुड़ने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रुप में सिक्योरिटी फीचर अपडेट होने की वजह से इसका मैसेज शिक्षक के पास पहुंच गया। शिक्षक ने जब युवक का नंबर और फोटो देखा तो उन्हें पता चला कि यह एमएससी का छात्र नहीं है। इस वजह से युवक एमएससी के ग्रुप में नहीं जुड़ सका।
विज्ञापन
पहले भी नियंता मंडल ने युवक को टोका था
नियंता मंडल के सदस्यों का कहना है कि यह पहली बार नहीं था, जब युवक को टोका गया है। इससे पहले यह युवक वाणिज्य संकाय के सामने खड़ा मिलता था। उस वक्त जब इस युवक को यूनिफॉर्म नहीं पहनने की वजह से टोकते थे तो वह बहाना बना देता था। करीब दस से 12 बार टोकने की वजह से नियंता मंडल के सदस्यों को युवक की पहचान हो गई थी।
बॉडी कैमरे के साथ करते हैं जांच
कॉलेज की सुरक्षा को देखते हुए नियंता मंडल के सदस्यों को बॉडी कैमरा दिया गया है। शिक्षकों का कहना है कि प्रतिदिन जब कॉलेज में निरीक्षण के लिए निकलते हैं तो बॉडी कैमरे अपने पास रखते हैं। छात्रों से पूछताछ के दौरान शिक्षक रिकॉर्डिंग करते हैं। इसके बाद नियंता मंडल कार्यालय में इस रिकॉर्डिंग को देखते हैं। शिक्षकों का कहना है कि कई छात्रों को पहचान भी गए हैं। इसके बाद छात्रों से उनके घरों का पता लेकर पत्र भेजे हैं। कई अभिभावकों को कॉलेज बुलाकर छात्रों के व्यवहार की जानकारी भी दी है।
- युवक की गतिविधियों से छात्राओं की सुरक्षा के लिए खतरा प्रतीत हो रहा था। उचित कानूनी कार्रवाई के लिए युवक को पुलिस को सौंप दिया। कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा और विशेष रूप से छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सतर्कता बनाए रखने और परिसर की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज