फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An innocent child died after drowning in a bucket at home in Bachhrayun

Amroha News: बछरायूं में घर की बाल्टी में डूबकर मासूम की माैत

Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died after drowning in a bucket at home in Bachhrayun
गौरी। फाइल फोटो
बछरायूं (अमरोहा)। कस्बे में डेढ़ वर्षीय मासूम गौरी खेलते-खेलते घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बेटी के दिखाई न देने पर मां ने आसपास देखा तो वह बाल्टी में पड़ी दिखी।
विज्ञापन

परिजन मासूम को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बछरायूं के मोहल्ला पेशथाना निवासी ओमपाल सैनी चालक है। वह कस्बे के ही एक व्यक्ति की कार चलाते हैं। ओमपाल के डेढ़ साल के दो जुड़वा बच्चे हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की है। लड़की का नाम गौरी था। सोमवार सुबह ओमपाल ड्यूटी पर चले गए थे। जबकि, शाम के समय घर पर उनकी पत्नी रजनी बच्चों के साथ थी। वह घर के काम में व्यस्त थी।
विज्ञापन

इसी बीच गौरी खेलते-खेलते घर में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और उसमें सिर के बल गिर गई। कुछ देर बाद रजनी को बेटी गौरी नहीं दिखाई दी, तो वह उसे आसपास तलाशने लगी। काफी देर बाद गौरी पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह पड़ी दिखाई दी। यह देख रजनी घबरा गई और उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुन परिवार के सदस्य भी दौड़कर आए। वह गौरी को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने गौरी के पेट से पानी निकालने का प्रयास भी किया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गौरी की मौत की जानकारी मिलने पर मां रजनी बेसुध होकर गिर गई। जानकारी मिलते ही ओमपाल भी अपनी डयूटी से वापस आ गया। उधर, बेटी की इस तरह मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने रात ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article