फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: young man who gone visit Goa died heart attack, three young men lost their lives three days

Amroha: गोवा घूमने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, तीन दिन में तीन युवकों ने गंवाई जान, डॉक्टर बोले- ठंड से बचें

Mon, 11 Dec 2023 02:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 02:31 PM IST
सार

अमरोहा में तीन दिनों की भीतर हार्ट अटैक से तीन युवकों की मौत हो गई। सभी की उम्र चालीस साल से कम है। तीनों युवकों की पहले से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं थी। चिकित्सकों ने ठंड से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Amroha: young man who gone visit Goa died heart attack, three young men lost their lives three days
अमरोहा निवासी अरशद खान - फोटो : संवाद

विस्तार

तहेरे भाई और दोस्तों के साथ गोवा घूमने गए शहर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अरशद खान (35) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अरशद रविवार की रात दो बजे अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उनके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन अरशद के शव को घर लाने की तैयारी में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


अरशद मोहल्ले में ही मदीना मस्जिद के पास निजी क्लीनिक चलाता था। उनके पिता तहसीन पेशे से किसान थे। उनकी भी करीब छह महीने पहले मौत हो चुकी है। अरशद के परिवार में पत्नी हुमा के अलावा एक पांच साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक अरशद आठ दिसंबर को अपने तहेरे भाई हफीज और अन्य दोस्तों के साथ गोवा के लिए निकला था। 
विज्ञापन


सभी गोवा के मौसम का आनंद ले रहे थे। रविवार की रात अरशद कमरे पर थे जबकि तहेरा भाई और अन्य दोस्त घूमने गए थे। रात करीब दो बजे सभी लोग होटल स्थित अपने कमरों में वापस आए तो देखा कि अरशद अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। काफी प्रयास करने के बाद भी अरशद होश में नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक माना है। मृतक अरशद के दोस्त शावेज खान ने हार्ट अटैक मौत होने की पुष्टि की है। साथ ही उनके मौत की खबर का संदेश व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया। बड़ी बात यह है कि शहर में तीन दिन में हार्ट अटैक से यह तीसरी मौत है।

नमाज पढ़ते समय 35 साल के युवा की मौत

इससे पहले घर में नमाज पढ़ने के दौरान हार्ट अटैक से युवा व्यापारी नवेद असगर (35) की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर नवेद को चिकित्सक के पास लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लकड़ा मोहल्ला निवासी नवेद असगर नकवी कपड़ा व्यापारी होने के साथ दैनिक रेल यात्री समिति के जिलाध्यक्ष भी थे। शुक्रवार की शाम वह अपने घर की छत पर नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान सीने में दर्द उठा। इसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

भट्ठा व्यापारी ने गंवाई जान, परिजन बोले- पहले कभी नहीं हुई परेशानी

मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक उस वक्त पड़ा जब वह दोस्तों के पास से वापस लौट रहे थे। दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



मोहल्ला चकली निवासी 38 वर्षीय ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां पुत्र स्वर्गीय हसन अली शनिवार की रात मोहल्ला काजीजादा में अपने दोस्त के यहां गए थे। देर रात वहां से घर लौटने लगे। पैदल वापस लौटते समय रास्ते में उनकी तबीयत खराब लगी। जिस पर वह वापस अपने दोस्त के पास आ गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर दोस्त ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed