फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: young man returning home farm in Gajraula was shot bike riders, people arrived after hearing scream

Amroha: गजरौला में खेत से घर लौट रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, चीख सुन पहुंचे लोग, तब पहुंचाया अस्पताल

Sat, 04 Nov 2023 10:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 10:49 AM IST
सार

युवक को गोली मारने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Amroha: young man returning home farm in Gajraula was shot bike riders, people arrived after hearing scream
गजरौला में युवक को मारी गोली - फोटो : amar ujala

विस्तार

खेत से घर लौट रहे युवक को पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली कमर में लगने से वह घायल हो गया। घायल को परिजन तुरंत सीएचसी में लेकर आए। सूचना पाकर पुलिसकर्मी सीएचसी में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में शुक्रवार की रात की है। गांव निवासी रंजीत किसान है। पुलिस ने बताया कि रंजीत का कहना है कि वह खेत से घर जा रहा था। गांव में कोल्हू के निकट पहुंचा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। युवक का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने उसकी कमर में गोली मार दी और घटना के बाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन


वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए तुरंत सीएचसी में लेकर आए। सूचना पाकर थाना सीएचसी में पहुंची। युवक से घटना की जानकारी ली। युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed