{"_id":"658d1297b2f6364ed309364f","slug":"amroha-young-man-performed-stunt-from-driving-seat-moving-car-investigation-after-video-went-viral-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: चलती कार की ड्राइविंग सीट से युवक ने किया स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद जांच, वाहन पर लिखा है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: चलती कार की ड्राइविंग सीट से युवक ने किया स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद जांच, वाहन पर लिखा है भाजपा
Thu, 28 Dec 2023 11:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:46 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा लिखी कार सड़क पर दौड़ रही है। ड्राइविंग सीट से युवक बाहर निकलकर स्टंट करता दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा में स्टंट करता कार सवार युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैदनगली थाना क्षेत्र में सड़क पर चलती कार की ड्राइविंग सीट से बाहर निकलकर युवक ने स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में भाजपा लिखी कार सड़क पर दौड़ रही है।
विज्ञापन
अचानक सड़क पर दौड़ती कार की ड्राइविंग सीट से युवक बाहर निकलकर स्टंट करता है और वापस कार में बैठकर कार को ड्राइव करने लगता है। यह वीडियो ढबारसी उझारी मार्ग का बताया जा रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवक खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों को भी मुसीबत में डाल रहा है।
विज्ञापन
आए दिन स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। बावजूद भी युवक स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना कि स्टंट की वीडियो अभी देखी नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन