फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Woman suspected to be murdered in love affair, body found in twenty pieces

Amroha: लव अफेयर में महिला की हत्या होने की आशंका, नौगांवा सादात में बीस टुकड़ों में मिला था शव

Mon, 04 Mar 2024 05:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

अमरोहा के नौगांवा सादात में मिले महिला की शव के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। प्रारंभिक तौर पर महिला की हत्या का कारण प्रेम संबध सामने आ रहा है। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
Amroha: Woman suspected to be murdered in love affair, body found in twenty pieces
अमरोहा में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला की हत्या के मामले में अमरोहा कि नौगांवा सादात पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि जहां से महिला के कपड़े खरीदे गए थे, वहां तक भी पुलिस पहुंच गई है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी सर्विलांस समेत आठ टीम में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


महिला की हत्या करके आरोपी ने उसके बीस टुकड़े कर दिए थे। महिला गर्भवती थी, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस का अनुमान है कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की गई है। आरोपी के स्थानीय होने की ज्यादा उम्मीद है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले थे। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के कई टुकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। महिला की हत्या के खुलासे के लिए आठ टीमें काम कर रही हैं।

महिला की पहचान के लिए दिल्ली एनसीआर, मुरादाबाद मंडल समेत कई जिलों की पुलिस से मदद ली जा रही है। सातवें दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर महिला की शिनाख्त करने में भी कामयाब नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।


महिला की शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में डीएनए सैंपल सुरक्षित किया गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। कुछ सबूत मिले हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed