फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Veterinarian body found forest, injury marks body...murder suspected

Amroha: पशु चिकित्सक का जंगल में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान...परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 30 Dec 2023 02:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 02:08 PM IST
सार

अमरोहा में पशु चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव जंगल से गुजरने वाली सड़क में मिला। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Amroha: Veterinarian body found forest, injury marks body...murder suspected
अमरोहा में पशु चिकित्सक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

घर से निकले अपंजीकृत पशु चिकित्सक अतर सिंह (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जंगल में सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसा मान रही है।

अतर सिंह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल के रहने वाले चेतराम सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे विजयपाल सिंह विनीत, रामनिवास और चार बेटियां हैं। अतर सिंह निजी रूप से पशुओं का इलाज करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह पशुओं का इलाज करने के लिए घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे।

विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे उनका शव डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढ़ेला नगला के जंगल में सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अतर सिंह के सिर और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान परिजनों ने रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।


अतर सिंह के सिर पर मिलते चोटों के निशान सड़क हादसे की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed