फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: vehicle devotees going take bath Ganga overturned, 15 people injured, taken to hospital

Amroha: गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का जुगाड़ वाहन पलटा, 15 लोग जख्मी, आनन-फानन अस्पताल पहुंचाए

Sat, 14 Oct 2023 11:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 11:21 AM IST
सार

गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलट गया। इसे मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने मिलकर सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। सभी को हालत बेहतर है।

विज्ञापन
Amroha: vehicle devotees going take bath Ganga overturned, 15 people injured, taken to hospital
गजरौला में वाहन पलटने से घायल श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का जुगाड़ वाहन पलटने से 15 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी श्रद्धालु पितृ विसर्जन अमावस्या पर जुगाड़ वाहन में सवार होकर तिगरी में गंगा स्नान करने जा रहे थे।

विज्ञापन


वह मोहरका पट्टी वाले मार्ग पर पहुंचे ही थे कि अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। इसमें उसमें सवार कैलाशो देवी, लेखराज, शीला देवी, महावीर सिंह, भीम सेन समेत 15 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर चार सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी एंबुलेंस के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि किसी की हालत गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

चार दोस्तों को डीसीएम ने कुचला, एक की मौत

अमरोहा हाईवे पर किनारे कार खड़ी कर उसका पंक्चर जोड़ रहे चार दोस्तों को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय पौधे विक्रेता रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। चारों दोस्त कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रवि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी ओम शांति के बेटे थे। रवि कुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। नर्सरी से पौधे खरीद कर शहर और गांव में बेचने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रवि कुमार अपने दोस्त सचिन कुमार पुत्र नेम सिंह, अजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह और डिडौली निवासी भोला सिंह पुत्र करन सिंह के साथ कार में सवार होकर नैनीताल घूमने जा रहे थे।

डिडौली कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर अचानक उनकी कार के टायर में पंक्चर हो गया। चारों दोस्त कार को साइड में रोककर पंक्चर ठीक करने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने चारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी चालक डीसीएम को लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। डिडौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को मंगूपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया।


अजीत सिंह और सचिन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed