फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three people on the van died on the spot due to the collision of the private bus five others injured

अमरोहा: निजी बस की टक्कर से वैन सवार तीन लोगों की मौके पर मौत, पांच अन्य घायल

Thu, 17 Mar 2022 09:21 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बछरायूं ( अमरोहा )।
अमर उजाला नेटवर्क, बछरायूं ( अमरोहा )। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Mar 2022 09:21 AM IST
सार

बिजनौर की कोतवाली नूरपुर के गांव गोहावर और रहटा निवास कुछ लोग दिल्ली में शादी-ब्याह में डेकोरेशन का काम करते हैं, जो वैन किराए पर लेकर होली मनाने गांव जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Amroha: Three people on the van died on the spot due to the collision of the private bus five others injured
बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुरा के निकट गुरुवार तड़के छह बजे दिल्ली जा रही एक निजी बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक वैन से हो गई। टक्कर लगने से वैन में सवार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धनोरा व गजरौला के सरकारी अस्पतालों में भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बिजनौर की कोतवाली नूरपुर के गांव गोहावर और रहटा निवास कुछ लोग दिल्ली में शादी-ब्याह में डेकोरेशन का काम करते हैं। यह सभी लोग बुधवार की देर रात दिल्ली के कोंडली इलाके से एक मारुति वैन किराए पर लेकर होली का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव के लिए चले थे। गुरुवार तड़के लगभग छह बजे ग्राम जोगीपुरा के निकट इनकी वैन को एक निजी बस ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

वैन के उड़ गए परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन में सवार चालक अनुराग, पवन पुत्र हरबंस उम्र 34 साल, ग्राम रहटा, भारत सिंह पुत्र घसीटा उम्र 50 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू, गजेंद्र, कल्लू, भूपेंद्र, हरपाल, व अरुण घायल हो गए।

सूचना मिलने पर बछरायूं पुलिस ने घायलों को धनोरा और गजरौला के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा। मृतकों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed