फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Threats to kill MBBS doctor and his family

अमरोहा : एमबीबीएस डॉक्टर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी

Sat, 22 Jan 2022 12:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा 
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 PM IST
सार

एमबीबीएस डॉक्टर और उनके परिवार को धमकी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha: Threats to kill MBBS doctor and his family
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी हॉस्पिटल चलाने वाले एमबीबीएस डॉक्टर और उनके परिवार को दो दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन पर मिली इस धमकी के बाद डॉक्टर व उनका परिवार दहशत में है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिनौरा जलालाबाद निवासी हाफिज आलम एमबीबीएस डॉक्टर है। वह नेशनल हाईवे पर स्थित जोया में हॉस्पिटल चलाते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब 7:58 बजे उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बाद में दो दिन के भतीर डॉक्टर और उनके परिवार को मारने की धमकी दी। कहा कि तुझे और तेरे परिवार को दो दिन के भीतर मरवा दूंगा.. सुपारी दे दी गई है... दो दिन में अंजाम भुगत लेना। फोन करने वाले ने फिरौती की भी डिमांड की। 
विज्ञापन


धमकी के बाद डॉक्टर और उनका परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने रात को ही डिडौली कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। अपने और परिवार की जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नंबर को ट्रेस कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed