{"_id":"652a64795841b1f2e80231f5","slug":"amroha-tantrik-son-did-shameful-act-with-woman-friend-made-dirty-video-case-registered-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: तांत्रिक के बेटे ने महिला से की शर्मनाक हरकत, दोस्त ने बनाया गंदा वीडियो, वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: तांत्रिक के बेटे ने महिला से की शर्मनाक हरकत, दोस्त ने बनाया गंदा वीडियो, वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल
Sat, 14 Oct 2023 03:21 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 03:21 PM IST
सार
महिला ने तांत्रिक के बेटे और दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह इलाज के लिए उसके घर गई थी। इस बीच अकेला देख उसके साथ गलत हरकत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने तांत्रिक के बेटे ने की अश्लील हरकत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिडौली क्षेत्र के गांव श्योनाली में पति के साथ तांत्रिक से इलाज कराने आई मुरादाबाद के मझोला निवासी महिला के साथ तांत्रिक के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाकर पुलिस में शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद जनपद के मझौला थानाक्षेत्र के रहने वाली महिला बीमार रहती है। कुछ दिन पहले किसी के कहने पर पीड़िता ने डिडौली के श्योनाली गांव निवासी तांत्रिक से इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन
आरोप है कि 27 मई के शाम पांच बजे महिला अपने पति के साथ इलाज कराने तांत्रिक के पास गई थी। इस दौरान तांत्रिक कहीं गया था। घर पर तांत्रिक का बेटा फहीम और जोया के मोहल्ला टंकी के पास निवासी उसका दोस्त बॉबी मिला। दोनों आरोपियों ने महिला के पति को बाहर बैठा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला को अंदर ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस शिकायत करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर फहीम और बॉबी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।