फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Student kidnapped in broad daylight from Gandhi Statue Square, ransom demanded

Amroha: दिनदहाड़े गांधी मूर्ति चौराहे से छात्र का अपहरण, फिरौती भी मांगी, घंटों की मशक्कत के बाद चार पकड़े

Wed, 03 Dec 2025 10:57 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 10:57 PM IST
सार

अमरोहा में छात्र का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित से रकम अपने खाते में ट्रांसफर भी करा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Student kidnapped in broad daylight from Gandhi Statue Square, ransom demanded
अमरोहा एसपी कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

दिनदहाड़े शहर के गांधी मूर्ति चौराहे से कोचिंग करने वाले मुरादाबाद के छात्र अरुण कुमार का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। डरा-धमका कर अभियुक्तों ने छात्र से 3800 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन


जबकि, कोचिंग सेंटर मैनेजर को फोन करके 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। दो हजार रुपये से शुरू की फिरौती की मांग एक लाख रुपये तक पहुंच गई। आखिरी कॉल का हवाला देकर रुपये नहीं देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद चार अभियुक्तों को कोचिंग सेंटर मैनेजर और स्टाफ के सहयोग से पकड़ कर पीड़ित छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस पीड़ित छात्रा और चारों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर में पप्पू का परिवार रहता है। सब्जी का ठेला लगाने वाले पप्पू के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा बेटा अरुण और बेटी सोनाली है। उनका बेटा अरुण 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अमरोहा के एक सेंटर में कोचिंग कर रहा है।

यहां पर सेंटर का प्रचार-प्रसार भी करता था। कोचिंग सेंटर पर प्रशांत नाम के युवक ने भी फॉर्म भरा था। बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे प्रशांत ने फॉर्म भरने के बहाने अरुण को गांधी मूर्ति चौराहे पर बुलाया था। इस दौरान प्रशांत नाम के युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अरुण का अपहरण कर लिया।

यहां से उसे बंधक बनाकर एक कॉलेज के मैदान में ले गए और यहां अरुण को धमका कर 3800 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में चारों अभियुक्त अरुण से और रुपयों की डिमांड करने लगे। पीड़ित अरुण ने रुपये नहीं होने की बात कही तो अभियुक्तों ने कोचिंग सेंटर मैनेजर प्राची उपाध्याय से खाते में दस हजार रुपये ट्रांसफर कराने के लिए दवाब बनाया।

इस दौरान अभियुक्तों ने अरूण के फोन से ही कोचिंग सेंटर मैनेजर से प्राची से फिरौती के रुपयों की सौदेबाजी की। पहले दो हजार रुपये मांगे, इसके बाद डिमांड बढ़कर 5000 रुपये पहुंच गई। इसके थोड़ी देर बाद अभियुक्तों ने 10 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए।

छात्र के अपहरण के बाद प्राची उपाध्याय ने मामले की शिकायत टीपी नगर चौकी पुलिस से की। पुलिस ने अरुण के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवा कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद चारों अभियुक्त अरुण को लेकर शाह विलायत दरगाह चौराहे पर पहुंचे।

यहां से छिपते हुए ईदगाह के पास पहुंचे और अरुण को एक मकान में बंद कर लिया। साथ ही अभियुक्तों ने कोचिंग सेंटर मैनेजर प्राची उपाध्याय को आखिरी बार कॉल करने की धमकी दी और फिरौती की रकम 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद कोचिंग सेंटर मैनेजर प्राची उपाध्याय अपने स्टाफ के साथ ईदगाह के पास पहुंचीं और चारों अभियुक्तों को रुपये देने के बहाने बुलाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर छात्र अरुण को से कुशल बरामद कर लिया।

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि अपहरण कर रुपये मांगने के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। इसमें एक अभियुक्त डिडौली का और तीन नौगांवा सादात क्षेत्र के हैं।

कोचिंग सेंटर की मैनेजर की सूझबूझ से सकुशल बरामद हुआ अरुणकोचिंग सेंटर की मैनेजर प्राची उपाध्याय ने नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने सेंटर पर कोचिंग करने वाले अरुण के अपहरण की जैसे ही कहानी सुनी तो वह बेझिझक उसकी तलाश में जुट गईं। पुलिस को घटना से अवगत कराया।

साथ ही अभियुक्तों की धमकी और पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की। यह रिकॉर्डिंग प्राची उपाध्याय ने पुलिस को दी हैं। इतना ही नहीं जहां से अरूण को सकुशल बरामद कर अभियुक्तों को पकड़ा गया वहां भी प्राची सबसे आगे थीं।

अभियुक्तों ने अरुण के फोन से लाउडस्पीकर पर की बात, पुलिस को गाली भी दीं
अभियुक्तों ने अरुण के अपहरण के बाद उसी के फोन पर कोचिंग सेंटर मैनेजर प्राची उपाध्याय से बात की। लाउडस्पीकर पर बातचीत के दौरान अरुण बेहद घबराया हुआ था। वह बार-बार प्राची उपाध्याय से कह रहा था कि मैडम मेरे फोन पर रुपये भेज दो यह लोग मुझे छोड़ देंगे।

शुरुआत में लग रही थी मनगढ़ंत कहानी

अरुण के अपहरण की कहानी शुरुआत में मनगढ़ंत लग रही थी। लेकिन, पूरी स्क्रिप्ट समझ में आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने चारों अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed