{"_id":"69cadd48cf5ba0f6d206d74b","slug":"amroha-sp-amit-kumar-anand-transferred-lakhan-singh-yadav-becomes-the-new-sp-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160531-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद का स्थानांतरण, लाखन सिंह यादव बने नए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद का स्थानांतरण, लाखन सिंह यादव बने नए एसपी
विज्ञापन
अमरोहा। शासन ने सोमवार शाम प्रदेश में 27 आइपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, जिसमें अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद का स्थानांतरण भी शामिल है। उनके स्थान पर 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक लाखन सिंह यादव को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
अमित कुमार आनंद ने नौ जनवरी 2025 को अमरोहा में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। इस दौरान उन्होंने जिले में पुलिस कार्यालय और सभी थानों को ई-ऑफिस से जोड़ने की पहल की, जिससे कई कार्य ऑनलाइन शुरू किए गए। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल से दूर रह रहे बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने की मुहिम भी शुरू की। इसके अलावा तिगरी मेले को अपराधमुक्त कराने तथा कई बड़ी घटनाओं को सफलतापूर्वक सुलझाने में उनका योगदान सराहनीय रहा। शासन ने सोमवार शाम जारी किए गए स्थानांतरण आदेश में अमित कुमार आनंद का तबादला पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर जिले में लाखन सिंह यादव ने एसपी बनाया है। लाखन सिंह यादव मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं और 2018 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में सेनानायक के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्हें अमरोहा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नए एसपी लाखन सिंह यादव से उम्मीद जताई जा रही है कि वह जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह मंगलवार शाम तक जिले की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।