फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Samajwadi party leaders stops BJP DJ holi procession after that furor create violence

अमरोहा: सपा समर्थकों ने रोका भाजपाइयों का 'डीजे वाला' जुलूस, नोकझोंक के बाद हुआ हंगामा

Sat, 19 Mar 2022 11:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Mar 2022 11:57 AM IST
सार

विवाद की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सपा समर्थकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नाराज भाजपा के समर्थक महिलाओं के साथ गांव में ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Amroha Samajwadi party leaders stops BJP DJ holi procession after that furor create violence
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के ढबारसी में होली के दिन भाजपाइयों द्वारा निकाले जा रहे जुलूस को सपा समर्थकों ने रोक दिया, जिसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई और फिर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। मामले में 50 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह मामला आदमपुर थानाक्षेत्र बुखारीपुर गांव का है। यहां होली के दिन शाम के समय सपा समर्थकों ने गांव में जुलूस निकाला था। इसके बाद भाजपा समर्थक डीजे के साथ जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि सपा समर्थकों ने अपने मोहल्ले में डीजे से जुलूस निकालने का विरोध किया। इसी बात को लेकर सपा और भाजपा के समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे तक निकल आए। विवाद की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सपा समर्थकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नाराज भाजपा के समर्थक महिलाओं के साथ गांव में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। बाद में भाजपा समर्थकों ने जुलूस निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि होली के जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामला शांत करा दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों  के 50 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed