फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha's team won in Kabaddi

कबड्डी में अमरोहा की टीम ने बाजी मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Amroha's team won in Kabaddi
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत श्रम कल्याण परिषद के तत्वावधान में चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाल एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में अमरोहा और वॉलीबॉल में मंडी धनौरा की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मिनी स्टेडियम में मुख्य अतिथि श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष सुनील भराला और पूर्व विधायक संगीता चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भराला ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। कहा कि खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास होता है। खेल हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखाते हैं।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में अमरोहा की टीम ने पहला, जोया की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जोया की टीम पहले व अमरोहा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल में धनौरा ने पहला, जोया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स में 100, 200, 400 मीटर ओपन वर्ग बालिका में विजयलक्ष्मी, अंडर-16 की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में वंशिका सैनी, अंडर-19 में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में छाया सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग बालक के 100, 200, 400 मीटर दौड़ में अंकित शर्मा और अंडर-19 ओपन बालक वर्ग के 100 मीटर में सिद्धांत चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नमन भारद्वाज, अतुल दुबे, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, कीड़ा अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि, बेसिक शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, राघवेंद्र सिंह, राजदीप सिरोही, ओमकारी गुर्जर, पुरुजीत सिंह, विकास चौधरी, सोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed