{"_id":"64ef0c6704412f94f4073678","slug":"amroha-removed-after-24-hours-of-installation-former-pm-chow-charan-singh-statue-angry-farmers-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: लगाने के चौबीस घंटे बाद हटाई गई पूर्व पीएम चौ. चरण सिंह की प्रतिमा, गुस्से में धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: लगाने के चौबीस घंटे बाद हटाई गई पूर्व पीएम चौ. चरण सिंह की प्रतिमा, गुस्से में धरने पर बैठे किसान
Wed, 30 Aug 2023 03:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 30 Aug 2023 03:01 PM IST
सार
मुलकटा गांव में सिंचाई विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे चौबीस घंटे बाद उसे हटा दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाके में किसान धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
अमरोहा में नाराज किसान धरने पर बैठे
- फोटो : amroha
विस्तार
मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने से पहले मुलकटा गांव के पास स्थापित की गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को चौबीस घंटे के भीतर हटा दिया गया। इससे किसान नेताओं और लोकदल के पदाधिकारी में गुस्सा भड़क गया। थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर प्रतिमा को हटाने का आरोप लगाकर किसान धरने पर बैठ गए। किसानों ने प्रतिमा को दोबारा लगाए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। मध्य गंगा नहर फेज टू में ट्रायल के लिए दूसरी बार हरिद्वार बैराज से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
पानी मंगलवार दोपहर बाद नहर में पहुंचा। सिंचाई विभाग की ओर से रजबपुर क्षेत्र में मुलकटा गांव के पास छोटा डैम बनाया गया है। यहां से बहजोई और चंदौसी के लिए पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल बहजोई को जाने वाली नहर को चालू किया गया है।
विज्ञापन
इस डैम पर सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे लेकर किसान संगठन के लोग खुश थे। लेकिन नहर में पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार रात प्रतिमा को हटा दिया गया।
बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। थोड़ी देर में भाकियू नेता और रालोद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। यहां सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा लगाई गई प्रतिमा को सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर हटाया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रतिमा दोबारा से उसी स्थान पर नहीं लगाई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयकीरत सिंह, मोहन बेनीवाल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद है।