फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha ready to shut down for nine minutes today

कोरोना के खिलाफ देश के साथ आज एकजुटता दिखाएगा अमरोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
amroha ready to shut down for nine minutes today
अमरोहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) कोरोना के खिलाफ नौ मिनट तक बल्ब आदि बंद करके दीपक, मोमबत्ती, मोबाइल की लाइट जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की है। उन्होंने घरों की बालकनी, छत पर खड़े होकर इस काम को करने को कहा है। एक साथ बिजली बंद होने के पर ग्रिड पर असर पड़ेगा ऐसे संदेश भी सोशल मीडिया के जरिये घूम रहे हैं। ऐसे में विद्युत विभाग ने आश्वस्त किया है कि कहीं कोई समस्या नहीं आएगी। जो निर्देश विभाग को मिले हैं उसका पालन किया जा रहा है। उपभोक्ता प्रकाश उपकरण बंद करें। अन्य विद्युत उपकरण चालू रखें। इससे कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं। लॉक डाउन के चलते इंडस्ट्रीज बंद है। कारखानों में काम नहीं हो रहे हैं। फिलहाल बिजली निगम पर केवल घरेलू बिजली का लोड हैं। बिजली इंजीनियर की मानें तो देहात में पंखे नहीं चल रहे हैं, जबकि शहरों में पंखे का उपयोग शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि लोड बंद करने के बाद ऑन करने पर 12 घंटे नॉर्मल करने में लगेगा। अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा ने अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कंट्रोल से मिले निर्देशों को साझा किया। इसके अलावा मांग और आपूर्ति पर बराबर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन

लाकडाउन में 306.62 लाख यूनिट बिजली खर्च
अमरोहा। जिले में लॉक डाउन से अब तक 306.62 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। ये खपत 25 मार्च से तीन अप्रैल तक में हुई। लॉकडाउन में हर दिन जिले में करीब तीस लाख यूनिट बिजली खर्च हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मिनट में 18 हजार यूनिट बचेगी बिजली
अमरोहा। एक दिन यानी 24 घंटे में औसतन 30 लाख यूनिट की खपत हो रही है। ऐसे में एक घंटा में 1.27 लाख यूनिट बिजली खर्च होगी। ऐसे में कुल नौ मिनट तक बिजली गुल रही तो करीब 18 हजार यूनिट की बिजली बचेगी।

- उपभोक्ता अपने घरों में केवल बत्ती को बंद रखें। अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ऑन रखें ताकि किसी तरह की असुविधा नहीं हो। अधिशासी अभियंता से सतर्कता बरतने को कहा गया है। बिजली विभाग पूरी तरह से तैयार है। कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।
- रजत जुनेजा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed