फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha political game

साइकिल सलामत रहेगी या खुलेगी..सपाई टेंशन में

Tue, 03 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 03 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
amroha political game
सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल के विरोध में जलाये पुतले - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी एक रहेगी या फिर दो फाड़ होकर विस चुुनाव में उतरेगी, इसी टेंशन में जनपद के सपाई रहे। टिकटों का बंटवारा हो रहा है या अभी नहीं, लगातार लखनऊ में जमे पदाधिकारियों से संपर्क साधकर उसके बारे में पूछते रहे। तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम रहा। सबसे ज्यादा चर्चाएं नौगावां सादात व धनौरा विस सीट को लेकर कार्यकर्ताओं व आमजन के बीच रहीं। 
विज्ञापन


सपा के कुनबे में अभी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। सीएम द्वारा बुलाए गए अधिवेशन के बाद और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुलायम सिंह आयोग की शरण में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उम्मीदवारों की कोई नई सूची जारी हो रही है या नहीं, इसको लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं की निगाहें लखनऊ की स्थिति पर जमी रहीं। अपने चहेते नेताओं से मोबाइल पर बातचीत कर कार्यकर्ता पल-पल की जानकारी बटोरते रहे और गली व चौराहे पर मिलने वाले साथियों को अवगत कराते रहे। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता सबसे अधिक बेचैन दो विधानसभा सीटों को लेकर दिखे। इनमें एक नौगावां सादात, जबकि दूसरी धनौरा है। नौगावां सादात विस सीट से सीएम की सूची में अशफाक अली उम्मीदवार थे, जबकि धनौरा से एम चंद्रा। मुलायम की सूची में नौगावां से हाजी इकरार अंसारी व धनौरा से उर्वशी प्रत्याशी हैं। किसका टिकट कट रहा है और किसका नहीं, बस इसी उलझने में कार्यकर्ता पूरे दिन पड़े रहे। बहरहाल अभी कोर कमेटी द्वारा नई सूची जारी नहीं हुई है। इसके आने पर ही कार्यकर्ताओं को तसल्ली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed