{"_id":"67a10c152da608e8760b7668","slug":"amroha-police-defeated-journalist-xi-by-71-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-133609-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा पुलिस ने पत्रकार इलेवन को हराकर 71 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा पुलिस ने पत्रकार इलेवन को हराकर 71 रन से हराया
Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के डीएनएस क्रिकेट एकेडमी में पत्रकार इलेवन को हराने के बाद पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : स्रोत : कमेटी
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी डिडौली के मैदान पर सोमवार को पत्रकार इलेवन और अमरोहा पुलिस के बीच मैत्री मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एसपी अमित कुमार आनंद की स्पिन बॉलिंग के सामने पत्रकार इलेवन के बल्लेबाज ढेर होते दिखे। अमरोहा पुलिस ने पत्रकार इलेवन को 71 रन से हराकर मैच जीत लिया।
अमरोहा पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने 27 रन बनाए, जबकि राहुल कश्यप ने 18 गेंद में 42 रन व विकास ने 23 गेंद में 40 रन बनाए। वहीं अमित बामडोली ने पांच गेंद में 13 रनों की पारी खेली। पत्रकार इलेवन के गेंदबाज नवीन भाटी ने चार ओवरों में 26 रन लेकर दो विकेट लिए, जबकि प्रबल प्रभाकर ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी पत्रकार इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 139 रनों पर ही सिमट गई।
टीम के लिए मोहम्मद शरीफ ने 21 गेंद में 40 रन, कप्तान ने 22 रन, गुफरान आबिद ने 16 गेंद में 16 रन बनाए। एसपी अमित कुमार आनंद ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि सारूल चौहान ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट व अमित बामडोली ने भी दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट झटके। इस दौरान सारूल चौहान प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर चुने गए। जबकि, राहुल कश्यप को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब मिला।