फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Pickup driver dies after being hit by train, family's happiness turns into mourning

शादी से दो दिन पहले उठी अर्थी: पिकअप चालक की ट्रेन की चपेट में आने से जान गई, मातम में बदली परिवार की खुशियां

Mon, 22 Apr 2024 05:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:55 PM IST
सार

अमरोहा में शादी से दो दिन पहले पिकअप चालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Amroha: Pickup driver dies after being hit by train, family's happiness turns into mourning
अमरोहा में पिकअप चालक की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में शादी से दो दिन पहले पिकअप चालक शाह आलम (28) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। चालक की मौत के बाद घर में चल रहीं शादी की खुशियों में मातम पसर गया। शाह आलम अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के धनौरी अहीर गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


उनके पिता काले खान किसान हैं। चार भाइयों में सबसे छोटे शाह आलम की 24 अप्रैल शादी को शादी थी। शाह आलम अपना ही पिकअप चलते थे। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे शाह आलम घर से निकल गए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद पचोकरा रेलवे फाटक के पास उनकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या मान रही है। शाह आलम की मौत के बाद दोनों परिवारों में चल रहीं शादी की खुशियों में मातम पसर गया है।

सड़क हादसे में फैजाबाद के युवक की मौत
 सड़क हादसे में फैजाबाद के रहने वाले अनिल कुमार (26) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक अनिल कुमार फैजाबाद जनपद के पुरवा नाज गांव के रहने वाले थे।

वर्तमान में वह अपने परिजनों के साथ काशीपुर में रहते थे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे अनिल कुमार बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा से कांठ रोड स्थित एवजाबाद के निकट पहुंची। तभी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed