{"_id":"669cfc49ad9b98d2f309477d","slug":"amroha-people-protest-against-power-cuts-surround-sdo-jam-after-uproar-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बिजली कटौती के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, एसडीओ को घेरा.. हंगामे के बाद लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बिजली कटौती के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, एसडीओ को घेरा.. हंगामे के बाद लगा जाम
Sun, 21 Jul 2024 05:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:47 PM IST
सार
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम और बिजली विभाग के अफसरों को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद लोगों ने जाम भी लगाया।
विज्ञापन
अमरोहा में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में सात दिनों में तीन ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली कटौती को लेकर दो मोहल्लों के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम को भी घेरकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
काफी देर बाद एसडीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस दौरान जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला चौब व गस्तियां की बिजली पिछले सात दिनों से गुल है। बताया जाता है कि यहां सात दिन से तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रविवार को दोनों मोहल्ले के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने मंडी चौब स्थित चौराहे पर जाम लगा दिया और धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि बीते कई दिनों से मोहल्ले में बिजली न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ देर बार एसडीओ जीडी प्रजापति मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अपने बीच बैठाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
कहा कि बीते सात दिन में तीन ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण बिजली नहीं आई थी। अधिकारियों का कहना था कि लोड अधिक होने के कारण यह ट्रांसफार्मर फुंक रहा है। ऐसे में अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इस बीच एसडीओ ने उन्हें समझाकर शांत किया। बाद में विभागीय टीम के साथ नया ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।