फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha News: Young man bike collided with tree, he died on spot, he was married one and half month ago

अमरोहा न्यूज: पेड़ से टकराई युवक की बाइक, मौके पर ही तोड़ दिया दम, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Sun, 25 Aug 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:01 PM IST
सार

हसनपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला है कि युवक की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Amroha News: Young man bike collided with tree, he died on spot, he was married one and half month ago
हसनपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विकास कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर युवक की बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे उनकी मौत हो गई। युवक की करीब डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रजोहा में किसान भूकन सिंह का परिवार रहता है।

विज्ञापन


भूकन सिंह के बड़े बेटे विकास कुमार की डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। विकास नोएडा की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। बताते हैं कि शनिवार की रात को विकास बाइक पर सवार होकर नोएडा से अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन


हसनपुर से जैसे ही वह अपने गांव रजोहा की तरफ चला तो स्वर्गीय चेतन चौहान मार्ग पर गांव भूतखदेडी  के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed