दो युवतियों ने आपस में शादी करने के एलान से अपने परिजनों के सामने असहज स्थिति पैदा कर दी। बुधवार को दोनों के परिजनों ने रिश्तेदारों की पंचायत बैठाई। रिश्तेदारों ने समझाकर किसी तरह दोनों को अपने-अपने घर जाने पर रजामंद किया।
{"_id":"604001c0015f6f7ad656e45b","slug":"amroha-news-two-girls-adamant-on-marry-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे से शादी करने पर अड़ीं अमरोहा की दो युवतियां, फिर परिजनों को आया ये आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे से शादी करने पर अड़ीं अमरोहा की दो युवतियां, फिर परिजनों को आया ये आइडिया
Thu, 04 Mar 2021 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
marriage
- फोटो : istock
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली बीस वर्षीय युवती की रिश्तेदारी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में है। डिडौली क्षेत्र की युवती दो साल पहले गजरौला क्षेत्र की युवती के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों युवतियां अक्सर एक-दूसरे के घर कई दिनों तक आकर ठहरती थीं।
सांकेतिक चित्र
- फोटो : self
बुधवार सुबह गजरौला निवासी युवती डिडौली के गांव में रहने वाली दूसरी युवती के घर पहुंच गई और आपस में बातचीत की। इसके थोड़ी ही देर बाद दोनों युवतियां ने एक-दूसरे से शादी करने का इरादा परिजनों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
युवतियों की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। उन्होंने दोनों की शादी से साफ इनकार कर दिया। लेकिन परिजनों के इनकार पर युवतियों ने शादी की जिद पकड़ ली। इससे परिजनों को होश उड़ गए। कुछ देर बाद युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
इसके बाद दोनों परिवारों ने रिश्तेदारों की पंचायत बैठाई। काफी मशक्कत के बाद पंचायत ने समझाकर युवितयों को शांत कराया। इसके बाद गजरौला का परिवार अपनी बेटी को साथ घर ले गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।