{"_id":"62ef6bfb76956a75c162cff7","slug":"amroha-news-tailor-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर दर्जी की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर दर्जी की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरो
Sun, 07 Aug 2022 01:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:08 PM IST
सार
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशरा निवासी 45 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र पूसा सिंह दर्जी का काम करते थे। रविवार की सुबह छह बजे वह खेत पर जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर दर्जी की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशरा में रविवार की सुबह छह बजे की है। ग्राम प्रधान श्यौनाथ सिंह ने बताया कि उनके गांव निवासी 45 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र पूसा सिंह दर्जी का काम करते थे। घर में ही उनकी दुकान है। दुकान में ही वह जनरल स्टोर चलाते थे।
विज्ञापन
रविवार की सुबह छह बजे वह खेत पर जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। लेकिन उन्हें चार दिखाई नहीं दिया। अचानक उनका पैर तार पर रखा गया। उस समय लाइन में विद्युत प्रवाहित हो रही थी। करंट चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर परिजन एवं अन्य ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए घटना से नाराज होकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। दर्जी की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश चंद सहरावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।