{"_id":"61e2aed8eb76de18295381fe","slug":"amroha-news-farmer-injured-in-bull-attack-dies-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 15 Jan 2022 04:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 04:54 PM IST
सार
थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र में सात दिन पहले सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव बीजलपुर गांव का है। यहां पर किसान छतर सिंह का परिवार रहता है। उनका घर गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। जिसके बगल में ही उनका खेत है। नौ दिसंबर को उनका बेटा संतोष (28) खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान सांड ने हमला कर दिया था। घायल का परिजनों ने पास के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया था। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
मेरठ के अस्पताल में युवक का उपचार कराया जा रहा था। शनिवार सुबह की सुबह करीब छह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मेरठ से शव लेकर गांव पहुंच गए। यहां से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं। युवक की मौत से पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक किसानी के अलावा रोजमर्रा की मजदूरी करता था।
विज्ञापन