फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Newborn died during treatment in private hospital, police arrived after huge uproar.

Amroha: निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत, जमकर हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 05:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 05:45 PM IST
सार

हसनपुर के निजी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। 

विज्ञापन
Amroha: Newborn died during treatment in private hospital, police arrived after huge uproar.
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद  दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन


रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी पुरुषोत्तम की पत्नी सविता ने 30 जनवरी को क्षेत्र के गांव गंगवार में स्थित एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। जन्म के बाद ही नवजात शिशु की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने शिशु को उपचार के लिए हसनपुर के कनेटा मार्ग पर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


जहां उसका उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही परिजन नवजात शिशु के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि यदि मामले में कोई तहरीर प्राप्त होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed