फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Murder Case: Woman Cut Into Pieces Body Packed In Bags and Thrown Away

निर्मम हत्या: महिला के टुकड़े-टुकड़े कर लाश को थैलों में पैक कर जंगल में फेंका, सिर-हाथ और टांग अलग-अलग मिले

Tue, 27 Feb 2024 01:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Feb 2024 01:38 PM IST
सार

अमरोहा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीस वर्षीय महिला की निर्मम हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर उसे जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस महिला की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर लगाया गया है।

विज्ञापन
Amroha Murder Case: Woman Cut Into Pieces Body Packed In Bags and Thrown Away
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीस वर्षीय महिला की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। शव के टुकड़े करके थैलों में पैक करने बाद जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर दिया गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


यह घटना नौगांवा सादात थाना इलाके के याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल की है। यहीं पर पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई देखीं। आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। 
 

 

तलाशी के दौरान महिला के हाथ, पैर, सिर और अन्य शरीर थैलों से बरामद हुए। महिला की निर्मम हत्या देखकर लोगों के होश उड़ गए पुलिस भी अचंभित रह गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर करने के बाद यहां जंगल में फेंका गया है। 

 

 

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed