फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha me election

अमरोहा 20 से नामांकन, 15 फरवरी को चुनाव

Wed, 04 Jan 2017 11:46 PM IST
अमरोहा/ अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
amroha me election
यूपी चुनाव - फोटो : SELF
प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अमरोहा जिले की चार सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। 20 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 27 जनवरी तक नामांकन होंगे। 28 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 जनवरी को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 15 फ़रवरी को चुनाव होगा। घोषणा के  साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन आयोग नसीम जैदी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। अमरोहा जनपद की चार सीटों के लिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में 1324 बूथों पर बारह लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। इसमें करीब पचास हजार युवा वोटर पहली बार अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक बुलाकर चुनाव कार्यक्रम से अवगत कराया। कहा, चुनाव को निष्पक्षता और शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। चुनाव की सभी तैयारियों को पूर्ण कराने को अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से प्रारंभ होगी नामांकन प्रक्रिया
अमरोहा। दूसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बीस जनवरी से प्रारंभ होकर 27 जनवरी तक चलेगी। 28 जनवरी को नामांकनों की जांच होगी। तीस जनवरी को नाम वापसी होगी। पंद्रह फरवरी को मतदान होगा। ग्यारह मार्च को मतगणना होगी।

नामांकन को कलक्ट्रेट में बनाए जाएंगे चार कक्ष
जिले में चार विधानसभा हैं। इसमें अमरोहा, नौगावां सादात, हसनपुर और धनौरा विधानसभा शामिल हैं। चारों विधानसभाओं की निर्वाचन प्रक्रिया कलक्ट्रेट में संपन्न होगी। विधानसभा वार कलक्ट्रेट में चार नामांकन कक्ष बनाए जाएंगे। आरओ, एआरओ की निगरानी में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कलेक्ट्रेट में कड़े इंतजाम रहेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहेगा। सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की निगरानी होगी। 


विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा    स्टेशन    बूथ    पुरुष            महिला    अन्य        योग
39-धनौरा    257    351    169746    144155    19    313920
40-नौगावां    277    344    158533    138622    20    297175
41-अमरोहा    150    279    150019    129578   09    279606
42-हसनपुर    215    350    176906    153912   15    330833
योग    899    1324    655204    566267    63   1221534
नोट : 12 जनवरी को पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी होने वाली अंतिम सूची के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed