{"_id":"66951acccd970d0899076fe6","slug":"amroha-married-woman-dies-two-years-after-love-marriage-police-removed-body-from-pyre-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता की मौत, पुलिस ने चिता से उठाया शव... मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता की मौत, पुलिस ने चिता से उठाया शव... मच गया हड़कंप
Mon, 15 Jul 2024 06:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:19 PM IST
सार
रहरा में प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
चिता से शव को निकालती पुलिस (FILE)
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता की अचानक मौत हो गई। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने गंगा घाट पर पहुंच कर शव को चिता से उठाकर कब्जे में कर लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताते हैं कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांव भोला सिंह की मढैया निवासी 24 वर्षीय टीना ने रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी अमित कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब डेढ़ माह पहले टीना ने एक बच्चे को जन्म भी दिया था। रविवार की देरशाम अचानक टीना की मौत हो गई।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद रात में ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पौरारा गंगाघाट पर ले गए। उधर मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी कि बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा तो शव को चिता पर रख दिया गया था।
विज्ञापन
उसमें आग लगाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने अंतिम संस्कार को रोकते हुए शव को चिता से अलग निकाल लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस कार्रवाई से ससुराल वालों के हाथपैर फूल गए। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि सूचना मिलने पर शव का अंतिम संस्कार रुकवाया गया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।