{"_id":"626a7526eb9e4533bb5792af","slug":"amroha-married-woman-died-in-suspicious-condition-family-accuses-in-laws-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा
Thu, 28 Apr 2022 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:36 PM IST
सार
ससुराल वालों का कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी है। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मटैना गांव की है। यहां पर किसान बलराम प्रजापति का परिवार रहता है। उनकी 30 वर्षीय पत्नी मानवती की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों का कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी है।
विज्ञापन
विवाहिता के तीन बच्चे हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।