{"_id":"60e4c03c8ebc3e694e08647c","slug":"amroha-man-traveling-as-cbi-officer-arrested-in-gujarat-jpnagar-news-mbd394808924","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा का फर्जी सीबीआई अफसर गुजरात में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा का फर्जी सीबीआई अफसर गुजरात में गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। बगैर टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे अमरोहा के फर्जी सीबीआई अफसर को गुजरात की बड़ोदरा रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सीबीआई ऑफिसर के दो फर्जी पहचान पत्र मिले हैं। गिरफ्तार सीबीआई का फर्जी अफसर अमरोहा के कांकर सराय गांव का रहने वाला है। उसने नगर निवासी युवक से फर्जी आईकार्ड बनवाए थे। आईकार्ड बनाने वाले की गिरफ्तारी को बड़ोदरा रेलवे पुलिस अमरोहा पहुंची, लेकिन आरोपी उसके हत्थे नहीं चढ़ा।
मंगलवार को बड़ोदरा रेलवे पुलिस की टीम एसआई परबत सिंह के नेतृत्व में अमरोहा कोतवाली पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बड़ोदरा रेलवे पुलिस ने मोहल्ला नल में छापे मारे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि गुजरात की बड़ोदरा रेलवे पुलिस ने दो अप्रैल को हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस में बगैर टिकट यात्रा करते समय अमरोहा के कांकर सराय निवासी रियासत खान को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह नरेंद्र पार्क बिल्डिंग नंबर 3 ए नया नगर थाणे महाराष्ट्र में रहता है। वह बगैर टिकट बी-1 कोच में यात्रा कर रहा था। टिकट चेकिंग के दौरान उसने टीटीई एसडी सालयान को अपना परिचय सीबीआई ऑफिसर के रूप में दिया था। साथ ही सीबीआई का आईकार्ड भी दिखाया था। शक के आधार पर टीटीई ने मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तलाशी ली, तो उसके पास के दिल्ली के लोधीनगर के पते पर सीबीआई ऑफिसर के और दो फर्जी आईकार्ड बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि उसने सीबीआई ऑफिसर का फर्जी आईकार्ड अमरोहा नगर के मंगल बाजार मोहल्ला नल स्थित सब्बू उर्फ आफताब नाम के व्यक्ति से सौ रुपये में तैयार कराए थे। बड़ोदरा रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी सब्बू उर्फ आफताब की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।