{"_id":"664dd6ae13617f8bbc0eda0c","slug":"amroha-laborer-going-home-was-crushed-by-a-car-he-died-in-front-of-his-cousin-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मजदूरी कर घर जा रहे मजदूर को कार ने रौंदा, चचेरे भाई के सामने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मजदूरी कर घर जा रहे मजदूर को कार ने रौंदा, चचेरे भाई के सामने तोड़ दिया दम
Wed, 22 May 2024 04:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 04:58 PM IST
सार
डिडौली इलाके में वाहन ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उपचार के दाैरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मजदूरी कर चचेरे भाई के साथ घर लौट रहे सुरेंद्र (30) को तेज रफ्तार कार के चालक में रौंद दिया। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हादीपुर कलां गांव के रहने वाले विक्रम सिंह के बेटे थे। 20 मई को सुरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई राजकुमार के साथ मुकरी गांव में मजदूरी करने के लिए गए थे। जिसके बाद दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही गांव के पास मोड पर सवारी का इंतजार करने लगे तभी तेज रफ्तार कार के चालक ने सुरेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। अभी परिजन सुरेंद्र को लेकर मुरादाबाद नहीं पहुंचे थे कि उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक मामले में मृतक सुरेंद्र के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।