फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Had a love marriage 20 days ago, this caused sourness in the relationship

Amroha: 20 दिन पहले किया प्रेम विवाह, इस बात से रिश्तों में आ गई खटास...युवती ने की जान देने की कोशिश

Thu, 02 May 2024 04:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 04:22 PM IST
सार

ढबारसी निवासी युवक ने बीस दिन पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इससे नाराज होकर युवती ने जान देने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Amroha: Had a love marriage 20 days ago, this caused sourness in the relationship
पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

ढबारसी निवासी युवक का रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीस दिन पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन होनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


बुधवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके नाराज होकर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मामले की देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस से शिकायत पर दिया तीन तलाक 

अमरोहा पारिवारिक विवाद के चलते विवाहिता को पुलिस में शिकायत करना भारी पड़ गया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला इकरार नगर के रहने वाले सफीकुद्दीन की बेटी गुलजार की शादी 11 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिल्ली के सीलमपुर थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुरी झुग्गी केबल के पास रहने वाले फुरकान के साथ हुई थी।

पारिवारिक विवाद के चलते गुलजार फिलहाल अपने मायके में रहती है। 15 अप्रैल 2024 को गुलजार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। 18 अप्रैल को पति फुरकान घर आया और तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।


कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो परिवार समेत जान से मार दूंगा। तभी से विवाहिता मानसिक रूप से परेशान है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया के मामले में फुरकान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed