{"_id":"63656ea2491fd3023e301d99","slug":"amroha-got-two-more-marriages-after-giving-triple-talaq-to-the-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : पत्नी को तीन तलाक देकर कर लीं दो और शादियां, शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : पत्नी को तीन तलाक देकर कर लीं दो और शादियां, शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ केस
Sat, 05 Nov 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:27 AM IST
सार
Amroha: बाद तीसरी शादी गाजियाबाद की रहने वाली युवती से की। दोनों महिलाएं इदरीश के साथ रहतीं हैं, जबकि विवाहिता एक साल से अपने पिता के घर रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौगांवा सादात (अमरोहा) में पहली पत्नी को तीन तलाक देकर पति ने दो और शादी कर लीं। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। नौगांवा सादात थाने के इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मिलना गांव में सबील अहमद का परिवार रहता है। उनकी बेटी यासमीन की शादी मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी इदरीश के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि पति इदरीश ने बिना किसी बात पर तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया और बाद में बिजनौर जिले की रहने वाली युवती से शादी कर ली। इसके बाद तीसरी शादी गाजियाबाद की रहने वाली युवती से की। दोनों महिलाएं इदरीश के साथ रहतीं हैं, जबकि विवाहिता एक साल से अपने पिता के घर रह रही है। विवाहिता ने बताया कि मामले में इदरीश और उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन