फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,gosala

वीडीओ समेत आठ गिरफ्तार, फरार ताहिर पर 25 हजार का इनाम घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
amroha,gosala
ढबारसी/अमरोहा। सांथलपुर की गोशाला में 61 गोवंशों की मौतों के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार चले रहे मुख्य आरोपी ताहिर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। तीन दिन बाद भी वह पुलिस की पांच टीमों के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस अमरोहा से लेकर सहारनपुर तक उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के सांथलपुर गांव में स्थित सरकारी गोशाला का संचालन ग्राम प्रधान रामौतार और ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस की देखभाल में हो रहा था। यहां 188 गोवंश थे। बृहस्पतिवार को इस गोशाला में चारा खाने से 61 गोवंशों की मौत हो गई थी। जबकि 100 से अधिक गोवंश बीमार हैं। बड़ीं संख्या में गोवंशों की मौत से शासन तक हड़कंप मचा है। आननफानन में मौके पर पहुंचे डीएम बीके त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

चारे की सप्लाई देने वाले किसान ताहिर और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विकास खंड अधिकारी गंगेश्वरी रेणु कुमारी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि ताहिर अपने साथियों के साथ मिलकर गोशाला में गायों के लिए चारा लेकर आया था। चारा खाने के बाद अचानक गोवंश की हालत बिगड़ने लगी और करीब 61 गोवंशों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर में ये भी आरोप लगाया गया है कि ताहिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत दो वर्गों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व लोकशांति भंग करने के उद्देश्य से गोवंशों के चारे में जानबूझकर जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) अनस निवासी हसनपुर, महेश सिंह, शीशपाल सिंह निवासी सांथलपुर थाना आदमपुर, नौ सिंह निवासी औगपुर, सहदेव, अमरजीत, नेमपाल निवासी सिमथला और इमरान निवासी खैलिया पट्टी थाना रहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी ताहिर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये हैं आठों गिरफ्तार आरोपी
अनस निवासी होलीवाला कोतवाली हसनपुर
महेश निवासी सांथलपुर गांव थाना आदमपुर
नौसिंह निवासी औगपुर गांव थाना आदमपुर
शीशपाल निवासी सांथलपुर गांव थाना आदमपुर
सहदेव निवासी सिमथला गांव थाना आदमपुर
अमरजीत निवासी सिमथला गांव थाना आदमपुर
नेपाल निवासी सिमथला गांव थाना आदमपुर
इमरान निवासी खैलिया गांव पट्टी थाना रहरा
ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध, पूछताछ जारी
अमरोहा। सांथलपुर गोशाला में 61 गोवंशों की मौतों के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों के साथ ग्राम प्रधान रामौतार को भी हिरासत में लिया था। पुलिस ने वीडीयो समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि ग्राम प्रधान से पूछताछ जारी है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि ग्राम प्रधान रामौतार की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed