{"_id":"651110c00b923c597d075866","slug":"amroha-girl-thrown-railway-track-after-rape-in-gajraula-police-registered-case-accused-absconding-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: दुष्कर्म के बाद किशोरी को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पीड़िता को इस हाल में देखा तो गुस्से से भर गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: दुष्कर्म के बाद किशोरी को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पीड़िता को इस हाल में देखा तो गुस्से से भर गए लोग
Mon, 25 Sep 2023 10:17 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:17 AM IST
सार
युवती को रेलवे ट्रैक पर देख लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी को दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने बहाने से जंगल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के चार घंटे बाद उसे बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन किनारे फेंक गए। राहगीरों ने किशोरी को फेंकते देख उसके परिजनों को खबर दी। बेहोशी की हालत में मिली बेटी को सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी महिला के आरोप के मुताबिक वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह और उसकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान उसकी बेटी को मोहल्ले के ही दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने फोन किया।
विज्ञापन
बहाने से बुलाकर सलेमपुर गौसाईं के जंगल में ले गए। जहां पर दोनों ने उसको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। चार घंटे बाद शाम को छह बजे किशोरी को बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन के किनारे फेंक गए। उधर से गुजर रहे दो युवकों ने आरोपियों को किशोरी को फेंकते देखा।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित किशोरी और आरोपियों को पहचान लिया। तुरंत परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी से जानकारी की तो उसने अपने साथ हुई वारदात बयां की। परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर आरोपियों विकास और प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।