{"_id":"65edaa774b3263c49b03d956","slug":"amroha-fourth-accused-of-sunny-murder-case-arrested-conspiracy-was-hatched-to-trap-the-farmer-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: सनी हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, किसान को फंसाने के लिए रची थी साजिश, मामा-भांजे जा चुके जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: सनी हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, किसान को फंसाने के लिए रची थी साजिश, मामा-भांजे जा चुके जेल
Sun, 10 Mar 2024 06:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 06:12 PM IST
सार
अमरोहा में बीए के छात्र को गोली मारने के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया मामा-भांजे के साथ मिलकर आरोपी ने छात्र की हत्या की थी। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मामा-भांजे समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। एक और आरोपी हत्या में शामिल था, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर के रहने वाले बीए के छात्र सनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक सनी किसान सत्यवीर सिंह के बेटे थे। परिवार में इकलौता सनी बीए की पढ़ाई कर रहा था। सात फरवरी की रात बछरायूं थानाक्षेत्र के चौहड़पुर बागड़ का रहने वाला अभिराज चौधरी उर्फ अंकु, लंबिया गांव निवासी ऋषभ और रजबपुर थानाक्षेत्र के जलालपुर खुर्द निवासी नितिन सत्यवीर सिंह के घर पहुंचे और जोया में दावत होने की बात कहते हुए उनके बेटे सनी को बुला लाए थे।
विज्ञापन
ऋषभ और नितिन मामा-भांजे हैं। रात में करीब नौ बजे ही अभिराज चौधरी उर्फ अंकु, ऋषभ और सनी, नितिन के घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और अभिराज चौधरी उर्फ अंकु और नितिन ने सनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मामले में मृतक सनी के पिता सत्यवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी अभिराज चौधरी उर्फ अंकु, ऋषभ और नितिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया था। बाद में सरकड़ा गांव के रहने वाले वंश उर्फ गोलू व एक अन्य युवक का नाम सामने आया।
ये दोनों भी पार्टी में शामिल थे। मृतक सनी के मोबाइल में मिली वीडियो के आधार पर पुलिस ने वंश उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।