फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Fire breaks out in moving car of Saidangli PHC in-charge doctor jumps to save his life

अमरोहा: सैदनगली पीएचसी प्रभारी की चलती कार में लगी आग, डॉक्टर ने कूदकर बचाई जान

Tue, 09 Nov 2021 12:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Nov 2021 12:58 PM IST
सार

सैदनगली की राजकीय होम्योपैथिक पीएचसी पर डॉ. आसिफ अली बतौर प्रभारी तैनात हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह जिला अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी से मिलकर वापस लौट रहे थे। वह सेंट्रो कार में सवार थे। यह कार सीएनजी और एलपीजी पास है।

विज्ञापन
Amroha Fire breaks out in moving car of Saidangli PHC in-charge doctor jumps to save his life
चलती सेंट्रो में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल से सैदनगली जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर की चलती कार में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरी कर को चपेट में ले लिया। डॉक्टर ने कूदकर जान बचाई। कार में आग लगती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पूरी कार जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन


सैदनगली की राजकीय होम्योपैथिक पीएचसी पर डॉ. आसिफ अली बतौर प्रभारी तैनात हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह जिला अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी से मिलकर वापस लौट रहे थे। वह सेंट्रो कार में सवार थे। यह कार सीएनजी और एलपीजी पास है।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार अमरोहा-जोया रोड स्थित सदर विधायक महबूब अली के पेट्रोल पंप के निकट पहुंची। तभी कार के बोनट में आग लग गई। इससे पहले डॉ आसिफ अली कुछ समझ पाते। आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में कार धू-धूकर जलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने कार से कूदकर बचाई जान
डॉ. आसिफ अली ने अपने जरूरी सामान के साथ कूदकर जान बचाई। कार में आग लगती देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों तरफ से आनने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। डॉ आसिफ अली ने आग लगने का कारण बोनट में शार्ट सर्किट होना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed