फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Female mate blocked Joya road, said- solve the problems, held talks with DM

Amroha: महिला मेट ने जोया रोड पर लगाया जाम, कहा- समस्याओं का करो समाधान, डीएम से हुई वार्ता

Mon, 24 Jun 2024 04:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 04:27 PM IST
सार

अमरोहा में महिला मेट ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जोया रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को कलक्ट्रेट ले जाया गया। इसके बाद सभी ने डीएम से वार्ता कर आंदोलन खत्म कर दिया। 

विज्ञापन
Amroha: Female mate blocked Joya road, said- solve the problems, held talks with DM
अमरोहा में प्रदर्शन करती मेट - फोटो : संवाद

विस्तार

समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं महिला मेट ने जोया रोड पर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों पर महिला मेट के शोषण का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित महिला मेट को समझकर जाम खुलवाया। बाद में महिला मेट और डीएम के बीच वार्ता हुई।

विज्ञापन


जिसके बाद महिला मेट वापस लौट गईं।  सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मनरेगा महिला मेट ग्रामीण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला मेट कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां कलक्ट्रेट के बाहर पार्क में धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया। मांग करते हुए कहा कि ब्लाॅक गंगेश्वरी के गांव पतेई खादर की महिला मेट की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में तैनात महिला मेट को लगातार कार्य दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुचित तरीके से रखी गई महिला मेट का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराया जाए। जिस महिला का जिस कार्य पर मस्टरोल निकल जाए, उस पर महिला मेट के हस्ताक्षर बगैर मस्टरोल जमा ना किया जाए। जिस ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक नहीं है, वहां मोबाइल मॉनिटरिंग एप महिला मेट को दिया जाए।

महिला मेट की समस्या सुनने पीडी मनरेगा पहुंचे। लेकिन, महिला मेट ने समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाते हुए जोया रोड पर जाम लगा दिया। कहा कि पीडी मनरेगा रोजगार सेवक की कहीं बातों को दोहरा रहे हैं।

जाम लगते ही जोया रोड पर दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित महिला मेट को समझाया कलक्ट्रेट ले जाया गया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।


यहां अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिला मेट वापस घर लौट गईं। उन्होंने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान गीता देवी, अमरावती, पूजा, भारती, अंशु, सीमा देवी, शबनम, मिथिलेश, मीनाक्षी देवी, महेंद्र देवी, विमलेश, राधा देवी, बबिता, नीतू आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed