{"_id":"6588213b6e40cc291c0caaba","slug":"amroha-farmer-committed-suicide-hanging-himself-incident-mohalla-dawood-sarai-road-police-investigating-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: किसान ने फंदे पर लटक कर दी जान, मोहल्ला दाउद सराय रोड की घटना, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: किसान ने फंदे पर लटक कर दी जान, मोहल्ला दाउद सराय रोड की घटना, पुलिस कर रही जांच
Sun, 24 Dec 2023 05:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
अमरोहा में घरेलू विवाद में किसान मुन्ने खां (55) ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मोहल्ला दाउद सराय रोड की है। यहां पर बुजुर्ग मुन्ने खां का परिवार रहता है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कई दिन से किसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य सोए थे लेकिन रविवार की सुबह मुन्ने खां कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों भीतर जाकर देखा। इस दौरान उनका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन